आगरा में कारों पर कर रहे टोना-टोटका:लॉयर्स कॉलोनी में अधिवक्ता की फोटो पर सिंदूर से बनाया क्रॉस, एक गाड़ी पर डाला रंग

आगरा के लॉयर्स कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ में है। उनके खौफ का कारण रात में उनकी कारों को निशाना बनाया जा रहा है। कोई उनकी कारों को नुकसान पहुंचा रहा है। कभी काला जादू तो कभी रंग फेंक रहा है। सीसीटीवी में ये हरकतें कैद हो गई है। आगरा के लॉयर्स कॉलोनी के गिर्राज नगर में पिछले 15 दिन से रात में बाइक सवार कारों पर टोना-टोटका कर रहे हैं। करीब 12 दिन पहले कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिया की नई कार पर किसी ने ऐसा ही किया। कार के बोनट पर एक थाली रखी मिली। इस पर एक नारियल , कुछ बाल, सिंदूर व अधिवक्ता का फोटो था। फोटो पर सिंदूर से क्रास का निशान बना था। जब सुबह घरवालों ने ये सब देखा तो वो सहम गए। पूरे मोहल्ले में इसकी चर्चा हो गई। लोगों को समझ नहीं आया कि कौन ये सब कर रहा है। इसके दो दिन बाद मोहल्ले की एक कार का बंपर रात में कोई तोड़ गया। उस पर भी किसी ने सिंदूर से निशान बना दिया। एक के बाद कई कारों को नुकसान पहुंचाया गया। सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार
अब दो दिन पहले कॉलोनी की रहने वाली अंकिता सैनी की कार को निशाना बनाया गया। अंकिता ने बताया कि 12 दिसंबर की रात को एक बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने हेलमेट पहना था। पहले वो गली में आगे निकल गए। इसके बाद एक युवक वापस आया। उसके हाथ में एक डिब्बा था। उसने डिब्बे से रंग निकाल कर उनकी कार पर उड़ेल दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सुबह जब उन्होंने देखा तो वो हैरान रह गई। रंग से कार पूरी खराब हो गई है। लोग रात को कर रहे निगरानी
लोगों ने बताया कि गली में कई लोगों के पास कार है। अब सबको डर रहता है। रात को कई बार उठ-उठ कर वो निगरानी कर रहे हैं। समझ नहीं आ रहा कि कौन ये सब कर रहा है। पुलिस में इसकी शिकायत करने की तैयारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *