आईटीआई मोड़ पर टेलर डिवाइडर पर चढ़ा:तकनीकी खराबी से हुआ हादसा, घंटों तक लगा रहा जाम; यातायात बाधित

चास के आईटीआई मोड़ पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित चास नगर निगम के पास एक टेलर अचानक तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस घटना से व्यस्त समय में मार्ग पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से टेलर को डिवाइडर से हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ घंटों में यातायात को सामान्य किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। चास के सीडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। उन्होंने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और वाहनों की नियमित जांच करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *