बठिंडा बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार:ढाणी में ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए मांगे थे 7000 रुपए, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बठिंडा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस विभाग ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के जूनियर इंजीनियर को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारी सुखमंदर सिंह के अनुसार, भुच्चो कला के रहने वाले गुरदास सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ढाणी में नया बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए जेई संदीप कुमार रिश्वत की मांग कर रहे हैं। गुरदास सिंह ने पीएसपीसीएल को ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए नियमानुसार 7000 रुपए का आवेदन किया था। लेकिन जेई संदीप कुमार ने अतिरिक्त 7000 रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग ने जाल बिछाया और जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जेई संदीप कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत विभाग रिश्वत लेने वाले सरकारी कर्मचारियों पर कड़ी नजर रख रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *