रायपुर में मध्यप्रदेश-ओडिसा के 3 गांजा तस्कर अरेस्ट:बैग में छिपाए थे नशीला पदार्थ, पुलिस ने घेरकर पकड़ा, NDPS एक्ट में एक्शन

रायपुर में मध्यप्रदेश और ओडिसा के 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार हुए है। आरोपी बैग में गांजा को छिपाकर रखा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से गांजा जब्त कर ली गई है और इन्हें एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है। रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसमें अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ समेत सूखे नशे को रोकने लिए प्रयास किया जा रहा है। 31 जनवरी को राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि केनाल रोड फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे कुष्ठ रोग अस्पताल लालपुर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे है। उन्होंने अपने बैग में नशीले पदार्थ रखे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। NDPS में भेजे गए जेल पुलिस ने आरोपी सुशांत बेहरा, अभय सिंह बघेल और स्वास्तिक पाठक को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से जांच में 1 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत एक्शन ले रही है। उसके अलावा पुलिस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *