धनबाद रेल मंडल में बड़ी कार्रवाई:1166 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, 5.70 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

धनबाद रेल मंडल में शनिवार को चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई। धनबाद-कोडरमा रेल खंड में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई में कुल 1166 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 5 लाख 69 हजार 680 रुपए की वसूली की गई। चेकिंग अभियान चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली स्टेशनों पर चलाया गया। पकड़े गए यात्रियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की। धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि इससे नियमित टिकटधारी यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को रोका जा सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *