खूंटी को हरा पश्चिमी सिंहभूम सुपर डिवीजन में पहुंचा:अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता, श्याम शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अंतर जिला अंडर-19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी टीम के बीच मैच खेला गया। ग्रुप -बी के अंतिम लीग मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने खूंटी को 33 रनों से पराजित कर सुपर डिवीजन में पहुंच गया। पश्चिमी सिंहभूम टीम के श्याम शर्मा ने 37 रन देकर चार विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने। रांची के उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस खूंटी के कप्तान ने जीता और पश्चिमी सिंहभूम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की पूरी टीम 49.5 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल महतो ने दो चौके एवं तीन छक्के की सहायता से सर्वाधिक 46 रन बनाए। 188 रन पर सिमट गई खूंटी की टीम जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूंटी जिला की टीम ने भी भरपूर प्रयास किया पर पूरी टीम 47.5 ओवर में 188 रन पर सिमट गई। एक समय ऐसा लग रहा था मानों खूंटी की टीम आसानी से ये मैच जीत लेगी पर अंतिम समय में श्याम शर्मा एवं डेविड सागर मुंडा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला दी। पांच हजार रुपए का नकद इनाम
श्याम शर्मा ने 37 रन देकर चार विकेट हासिल किए। जबकि डेविड सागर मुंडा ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के श्याम शर्मा को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार स्वरुप उन्हें पांच हजार रुपए का नकद इनाम मैच पर्यवेक्षक विनोद खुल्लर ने प्रदान किया। 3 फरवरी से सुपर डिवीजन के मुकाबले
3 फरवरी से सुपर डिवीजन के मुकाबले प्रारंभ होंगे, जिसके सभी मैच रांची में खेले जाएंगे। सुपर डिवीजन मुकाबले में पहले दिन रांची का मुकाबला पश्चिमी सिंहभूम से जेएससीए ओवल मैदान में जबकि उसी दिन जमशेदपुर का मुकाबला हजारीबाग से उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी मैदान पर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *