सहारनपुर में छात्रा की लाश पेड़ से लटकी मिली:2 दिन से लापता थी, प्राइवेट क्लिनिक में फिजियोथेरेपी की प्रैक्टिस करती थी

सहारनपुर में एक मेडिकल छात्रा का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। छात्रा एक कॉलेज से फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रही थी। साथ ही एक प्राइवेट क्लिनिक में प्रैक्टिस भी करती थी। छात्रा पिछले 2 दिनों से लापता थी। घरवालों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, शनिवार दोपहर खेत में काम कर रहे लोगों ने जंगल में छात्रा का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। घटना देवबंद के चेतनपुरी जंगल की है। देखिए 2 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… प्राइवेट क्लिनिक में प्रैक्टिस करती थी छात्रा
बीबीपुर गांव में सोमपाल रहते हैं। रवीना (21) उनकी बेटी थी। परिजनों ने बताया- रवीना मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट कॉलेज से फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रही थी। इसके साथ वह सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में प्रैक्टिस भी करती थी। रवीना रोज घर से करीब 8 किलोमीटर की दूर प्रैक्टिस करने के लिए क्लिनिक जाती थी और शाम को लौट आती थी। 22 जनवरी को भी रवीना घर से क्लिनिक के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक वह नहीं लौटी। इसके बाद हम लोगों ने क्लिनिक में संपर्क किया। वहां बताया गया कि वह घर के लिए निकल चुकी है। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश के बाद शुक्रवार को देवबंद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह हमें दिवालहेड़ी मार्ग पर चेतनपुरी जंगल में एक शव मिलने की सूचना मिली। रवीना की मौत के बाद उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जब शव को कब्जे में लेने पहुंची, तो घरवालों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। पुलिस रवीना की कॉल डिटेल्स निकलवा रही
सीओ अभितेष सिंह ने कहा- प्रथमदृष्टया में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस रवीना के लापता होने से लेकर उसके शव मिलने तक की हर कड़ी को जोड़कर गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उसके मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है। ————– ये भी पढ़ें- संभल में थाने की बैरक में मिली सिपाही की लाश:कान में ईयरबड, गले में रस्सी, घुटने मुडे़ थे; भाई बोला- ये आत्महत्या नहीं संभल में थाने की बैरक में 24 साल के सिपाही की लाश मिली है। सिपाही के कान में ईयरबड लगे थे। गले में रस्सी थी, जो खिड़की से बंधी थी। घुटने मुड़े हुए थे। लाश जमीन पर बैठे हुई अवस्था में थी। पास में मोबाइल और चार्जर पड़ा था। मामला गुन्नौर कोतवाली का है। सिपाही का नाम आशीष वर्मा है। वह शाहजहांपुर का रहने वाला था। 2023 में यूपी पुलिस में भर्ती हुई थी। आशीष, संभल हिंसा के दौरान घायल भी हुए थे। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *