कोंडागांव में ‘जागो वोटर’ कार्यक्रम:एक ही EVM से अध्यक्ष और पार्षद के लिए डाले जाएंगे वोट, ग्रामीणों को प्रक्रिया समझाई

कोंडागांव नगर पालिका परिषद में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ‘जागो वोटर’ कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को मतदाताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा वार्ड-वार्ड जाकर मतदाताओं को यह भी बताया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। EVM से मतदान की प्रक्रिया समझाई नगर पालिका परिषद कोंडागांव के जामकोट पारा वार्ड में स्थित सांस्कृतिक भवन, बाजार पारा आंगनबाड़ी और बाजार पारा मिडिल स्कूल में मतदाताओं को EVM के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। एक ही EVM से दो चुनाव इस बार एक ही EVM से अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों के लिए मतदान करना होगा। मतदान तभी सफल माना जाएगा जब EVM से दो बार बीप की आवाज आएगी। बिना किसी भ्रम के दे वोट यह प्रशिक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे मतदाता बिना किसी भ्रम के अपना मत दर्ज कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *