इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस मौके पर 4191 छात्रों डिग्री दी गई और 16 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि देश के 30 करोड़ से अधिक बच्चे और युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन, शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत डिग्री के साथ कौशल विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण राज्यपाल ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उपयोग समाज और देश के कल्याण के लिए करें। राज्यपाल बोले कृषि क्षेत्र में संभावनाएं राज्यपाल ने कहा कि कृषि में असीम संभावनाएं हैं। दुनिया में युद्ध खत्म हो सकता है, लेकिन खाद्य सामग्री की जरूरत बनी रहेगी। उन्होंने जैव विविधता, श्वेत क्रांति और मत्स्य पालन के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया। विश्वविद्यालय में भारत का सबसे बड़ा धान जैव विविधता केंद्र है, जहां 23 हजार से अधिक धान के जर्म प्लाज्म संरक्षित हैं। विकसित भारत के लक्ष्य की और राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में देश 1,000 मिलियन टन भोजन उत्पादन कर रहा है, जिसे 2047 तक 1,500 मिलियन टन तक बढ़ाने की जरूरत है। यह चुनौतीपूर्ण कार्य होगा, लेकिन वैज्ञानिकों और किसानों के सहयोग से इसे हासिल किया जा सकता है। सीएम बोले युवा आबादी वाला देश विकसित राष्ट्र बनने की तरफ आगे बढ़ रहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत में सबसे अधिक युवा आबादी है, जो देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान युवाओं के दम पर भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। नई तकनीक और अनुसंधान के माध्यम से किसान अपनी आय बढ़ा रहे हैं। छात्र हुए सम्मानित शैक्षणिक वर्ष 2022-23 और 2023-24 में पास हुए छात्र-छात्राओं को पदक डिग्री दी गई। इन विषयों के छात्रों को मिल डिग्री बीएससी कृषि – 2,841 विद्यार्थी 818 छात्रों को मिलेगा ऑनर्स प्रमाण पत्र दिया गया


