‘रंगोत्सव प्रतियोगिता’ में रुहमीत कौर प्रथम

रायन इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर की कक्षा तीसरी की छात्रा रुहमीत कौर ने राष्ट्रीय स्तर की रंगोत्सव प्रतियोगिता में अपनी कला का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में रुहमीत ने कलरिंग श्रेणी में ए+ ग्रेड हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रंगोत्सव प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में हस्तलेखन, कोलाज मेकिंग और पेंटिंग जैसी कलात्मक प्रतिभाओं को निखारना है। रुहमीत का चयन अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने छात्रा और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए रुहमीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *