लघु नाटिका से दिया ‘अनेकता में एकता’ का संदेश

अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने एक विशेष लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों में बसंत पंचमी मनाने के विविध रूपों को दर्शाया गया। नाटिका के माध्यम से पंजाब की पतंगबाजी, बंगाल की सरस्वती पूजा और राजस्थान-गुजरात की परंपराओं को दिखाकर ‘अनेकता में एकता’ का सुंदर संदेश दिया गया। अध्यक्ष बलबीर बजाज ने चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों को सच्ची शिक्षा बताया। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने छात्रों को सत्य और संस्कारों की रक्षा करने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *