अमृतसर| चिकित्सा विज्ञान में हुई प्रगति ने अब मातृत्व के अनुभव को अधिक सुखद और सरल बना दिया है। अक्सर महिलाएं प्रसव के नाम से ही घबराहट और दर्द के डर में रहती हैं, लेकिन अमृतसर स्थित ईएमसी क्रैडल अस्पताल में उपलब्ध ‘पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी’ (दर्द रहित सामान्य प्रसव) की सुविधा ने इस चिंता को दूर कर दिया है। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका महेश्वरी और डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया कि पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी में आधुनिक तकनीक और सुरक्षित दवाओं (एपिड्यूरल एनाल्जेसिया) का उपयोग किया जाता है। इससे प्रसव के दौरान होने वाला असहनीय दर्द काफी कम हो जाता है, जबकि महिला पूरी तरह होश में रहकर प्रक्रिया में सहयोग करती है। इस तरह की डिलीवरी का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसके बाद महिला जल्दी ठीक हो जाती है। सिजेरियन डिलीवरी की तुलना में इसमें टांकों और ज्यादा दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती। डिलीवरी के कुछ समय बाद ही महिला चलने-फिरने लगती है।


