अमृतसर| रानी का बाग स्थित उप्पल न्यूरो अस्पताल द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित रोगों के लिए एक विशेष मुफ्त चेकअप कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप 26 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। कैंप की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें हड्डियों की मजबूती की जांच के लिए किया जाने वाला बीएमडी टेस्ट पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा। साथ ही, मरीजों को अन्य सभी लैब टेस्ट और ऑपरेशनों पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पर्व ओहरी ने बताया कि जोड़ों में दर्द, सूजन, जकड़न, कैल्शियम की कमी या खेल के दौरान लगी चोटों को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर समस्या बन सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते विशेषज्ञों से अपनी जांच करवाएं।


