मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट शनिवार को संसद में पेश किया गया। इसे लेकर सूरजपुर से भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के महामंत्री और सीए हिमांशु अग्रवाल ने बजट की सराहना की है, तो वहीं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और सीए रामकृष्ण ओझा ने इसे आम लोगों को छलने वाला बजट बताया हैं। टैक्स हटाना सराहनीय कदम – कांग्रेस सीए रामकृष्ण ओझा ने कहा कि कहा थोथा चना बाजे घना जैसा बजट पेश किया गया हैं और यह बजट वित्त मंत्री ने नही मोदी ने पेश किया है। इस दौरान उन्होंने सरकार को भी घेरा, कहा कि सरकार के इस यूनियन बजट से काफी आशाएं थी। उन्होंने कहा कि इस बजट में ऐसा कुछ नही दिखा, लोगों को काफी निराशा हुई हैं। हालांकि ओझा ने कहा कि दवाओं से टैक्स हटाना सराहनीय कदम है। मिडिल क्लास को राहत देने वाला बजट – BJP हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने हर तबके का ख्याल रखा है और खासकर मिडिल क्लास और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत देने का काम किया है। वही किसानों के हितों का भी ध्यान रखा गया है। महंगाई से राहत देने के लिए घोषणाएं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट 2025 पेश किया। इस बजट में आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। सरकार ने 82 सामानों पर टैक्स में छूट दी है, जिसमें स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में राहत बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी को समाप्त कर दिया गया है। इससे कैंसर की दवाएं और मेडिकल उपकरणों की कीमतों में कमी आएगी। टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भी राहत दी गई है, जिसके तहत मोबाइल, LED और स्मार्ट फोन की कीमतों में कमी की गई है। आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में भी कटौती की गई है। इसके अलावा, चमड़े के सामानों पर से भी टैक्स हटा दिया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बजट में किसी भी वस्तु पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है, जिससे आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है।


