क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू: उद्घाटन मैच में भीरागांव टीम ने पुसापाल को हराया

भास्कर न्यूज | माकड़ी माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पुसापाल में 8 दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शीतला माता मैदान में गुरूवार से किया गया। इस दौरान अतिथियों ने मैदान में पूजा-अर्चना कर टूर्नामेंट की शुरूआत की। इसके बाद उद्घाटन मैच पुसापाल बनाम भीरागांव खेला गया, जिसमें पुसापाल टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 6 ओवर में 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते भीरागांव की टीम ने 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं जपं सदस्य हेमलता मरकाम ने खेल भावना से मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुसापाल सरपंच ललिता मरकाम ने की। टूर्नामेंट के विजेताओं को उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कार बांटे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *