6 गिरदावर सर्किलों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन

बाड़मेर | राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को 6 गिरदावर सर्किलों पर एक दिवसीय शिविरों का आयोजन किया गया। जहां किसानों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही जयपुर में फरवरी माह में आयोजित होने ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 में भाग लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) बाड़मेर केदार शर्मा ने बताया कि जिले में शनिवार को जालीपा, गोलिया जैतमाल, ​िभंयाड़, खड़ीन, आरबी का गफन और पनोरिया गिरदावर सर्किलों पर शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में क्षेत्र के किसानों को कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से तारबंदी, पाइप लाइन, फार्म पोंड निर्माण, बैलों से खेती की योजना, फसल बीमा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, मिनी किट सत्यापन, फव्वारा संयंत्र, बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति, प्लास्टिक मल्च, सोलर पंप, पॉली हाउस, प्याज हाउस, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के बारे में जानकारी दी । आज 4 गिरदावर सर्किलों पर होंगे ग्राम उत्थान शिविर : संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार केदार शर्मा ने बताया कि आगामी फरवरी माह में जयपुर में आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित अन्य विभागों की जानकारी और योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में 25 जनवरी को 4 गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *