जवाई से जैतारण-सोजत की तरफ हेमावास ओवरफ्लो में पाइपलाइन में लीकेज सुधारा

भास्कर संवाददाता | पाली जवाई बांध से जैतारण, सोजत शहरों सहित 253 गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइन में हेमावास ओवरफ्लो क्षेत्र में दो दिन पहले बड़ा लीकेज हो गया था। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। जलदाय विभाग की तकनीकी टीम ने एक्सईएन कानसिंह राणावत एवं एईएन शोभा कुमारी के नेतृत्व में लगातार दो दिन तक मरम्मत कार्य किया। शनिवार दोपहर बाद लीकेज को पूरी तरह दुरुस्त कर पाइपलाइन से सप्लाई पुनः शुरू कर दी गई। रविवार तक गांवों में पहुंचेगा पूरा पानी शनिवार शाम से शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है, जबकि रविवार तक सभी गांवों में पूरी सप्लाई सुचारू हो जाएगी। मरम्मत कार्य के दौरान जयकिशन विश्नोई, राकेश गोदारा सहित जलदाय विभाग के कई कार्मिक मौके पर मौजूद रहे। जवाई बांध से जैतारण-सोजत की तरफ की हेमावास ओवरफ्लो में मुख्य पाइपलाइन में लीकेज सुधारा। पाइप लाइन में इतना बड़ा छेद हो गया था। पानी भरा होने से आई तकनीकी परेशानी एक्सईएन राणावत ने बताया कि हेमावास ओवरफ्लो क्षेत्र में करीब पांच फीट तक पानी भरा होने के कारण लीकेज की पहचान और मरम्मत में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद विभाग की दो टीमों ने लगातार कार्य कर शनिवार दोपहर तक समस्या का समाधान कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *