राजस्थान में जमा देने वाली ठंड, बारिश-ओले गिरने की चेतावनी:बर्फीली हवा के कारण लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे

मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में तेज सर्दी रहने, शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। रविवार को 7 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 26 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और कोल्ड-वेव से थोड़ी राहत रहेगी। 27 जनवरी को उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने, बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में बारिश, ओलावृष्टि के बाद अब उत्तर भारत से वापस सर्द हवा चलनी शुरू हो गई है। इससे राज्य के लगभग सभी शहरों के तापमान में बड़ी गिरावट हुई और सर्दी तेज हो गई। 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। माउंट आबू में पारा माइनस में जाने से वहां बर्फ जम गई। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर, जैसलमेर, नागौर के ग्रामीण इलाकों में भी गलनभरी सर्दी से ओंस की बूंदें जम गईं। दिन में रात जैसी सर्दी पिछले 24 घंटे में अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। धूप से लोगों को सर्दी से मामूली ​मिली, लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई सर्द हवाओं ने धूजणी छुड़ा दी। सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ के एरिया में कल सर्द हवाओं का दिन में सबसे ज्यादा असर रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 14 से 14.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इन शहरों में कल दिन में भी रात जैसी सर्दी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *