शेखावाटी उत्सव, सीकर में कलेक्टर ने बरसाए फूल:7 फीट लंबी मूंछ, 380 मीटर लंबी पगड़ी पहनकर पहुंचे कलाकार, बोतल से निकला जिन्न, ऊंट-घोड़ों की झांकी

सीकर में शनिवार को 2 दिवसीय शेखावाटी उत्सव का शानदार आगाज हुआ। कंवरलाल चौहान की 7 फीट लंबी मूंछें आकर्षण का केंद्र रहीं। कंवरलाल चौहान ने साल 2012 से अपनी मूंछों का एक भी बाल नहीं कटवाया है। कंवरलाल मिस्टर बूंदी, डीग और बीकानेर भी रह चुके हैं। वे अपनी मूंछों को संवारने के लिए रोजाना करीब एक घंटा देते हैं। वहीं, श्याम सिंह ने अपने सिर पर करीब 380 मीटर लंबे कपड़े की पगड़ी बांध रखी थी, जिसका वजन करीब 15 से 18 किलो तक था। उत्सव में ऊंटों और घोड़ों के साथ शानदार प्रदर्शन किया गया। हेरिटेज वॉक में अन्नू जोकर और उम्मीद लंगूर के गेटअप में नजर आए। बांदीकुई से आई बहरूपिया पार्टी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। कलाकार शमशाद ने 200 साल बाद बोतल से जिन्न निकालकर दिखाया। उन्होंने हांगकांग सहित कई देशों में परफॉर्म किया है, लेकिन उनका कहना है कि शेखावाटी की बात ही अलग है। जयपुर रोड स्थित अरबन हाट में शेखावाटी उत्सव आयोजन किया गया। वहीं, कलेक्टर मुकुल शर्मा ने राधा कृष्ण की झांकी का मंचन कर रहे कलाकारों पर फूलों से वर्षा की। अब देखिए, शेखावाटी उत्सव से जुड़ी PHOTOS… शेखावाटी उत्सव से जुड़ी 3 बड़ी बातें…. 1. शोभायात्रा और प्रतियोगिताओं का आगाज पर्यटन विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर अन्नू शर्मा के निर्देशन में 2 दिवसीय शेखावाटी उत्सव के पहले दिन एसके स्कूल ग्राउंड से अरबन हाट तक शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद दिन में पंच गौरव प्रदर्शनी, हाट बाजार, ऊंट-घोड़ा श्रृंगार, साफा बांधना व लंगड़ी टांग-3 टांग दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें लोगों ने खूब उत्साह दिखाया। 2. लोक कलाकारों का रंगारंग प्रदर्शन शेखावाटी उत्सव के पहले दिन लोक कलाकार रामप्रसाद (कच्ची घोड़ी), अर्जुन माटोलिया (भैरू नृत्य), शमसाद बहरुपिया, श्याम जोशी (रोबिले), गोपाल गिला (ढफ-चंग), नवीन शर्मा (मयूर नृत्य), विकास भाट (कठपुतली), वर्षा सोनी (चरी, चरकुला), जाकिर खान (भपंग वादन), शिवनारायण गुजरावत (चकरी नृत्य) ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 3. योगा, खेल और आतिशबाजी से समापन शेखावाटी उत्सव में 25 जनवरी को सुबह योगा सेशन होगा। इसके बाद पंच गौरव-हाट बाजार के साथ ही रस्साकसी, मटका दौड़, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला व वॉलीबाल मैच होंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार चुग्गे खां मांगणियार प्रस्तुति देंगे, जिसके बाद शानदार आतिशबाजी के साथ 2 दिवसीय आयोजन का समापन होगा। शेखावाटी उत्सव से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *