भीलवाड़ा | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में शुक्रवार को विशेष कृष्ण भोग के साथ मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएमसी नवरतन पानगड़िया और सत्यनारायण जोशी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष रूप से कृष्ण भोग कराया गया। इंचार्ज प्रधानाचार्य लता परिहार एवं एसडीएमसी सचिव रामजस बैरवा ने अभिभावकों को राज्य सरकार की प्रबल कार्यक्रम, प्रखर कार्यक्रम एवं धारा प्रवाह पठन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेगा पीटीएम के दौरान सभी कक्षा अध्यापकों कुलदीप सोलंकी, अनिल चौधरी, संगीता व्यास एवं सावित्री वैष्णव ने अभिभावकों को उनके बच्चों की अब तक की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन कौशल मित्र राजेश कुमार शर्मा ने किया। मेगा पीटीएम के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक मीना सिंघवी, अध्यापिका भावना शर्मा एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश मौर्य का विशेष योगदान रहा।


