BJP नेता को किडनैप कर मारने वाले 4 नक्सली गिरफ्तार:बीजापुर में मिलिशिया कैडर के नक्सलियों ने की थी पूर्व सरपंच की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पूर्व सरपंच और भाजपा नेता सुकलू फरसा की हत्या की हत्या करने वाले 4 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये चारों जनमिलिशिया कैडर के हैं। सर्चिंग के दौरान DRG की टीम ने इन्हें पकड़ा है। मामला जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर को जवान चिहका बिरियाभूमि के तरफ सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान गांव के नजदीक से जवानों ने 4 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जिला राम मंडावी, बोटी मुचाकी, राजूराम पोड़ियाम और राजाराम पोड़ियाम बताया। किडनैप कर पूर्व सरपंच की हत्या की इन चारों की जब डिटेल्स निकाली गई तो ये नक्सली निकले। वहीं पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि ये सभी पूर्व सरपंच सुकलू फरसा की हत्या में शामिल थे। उसे किडनैप कर मारा था। वहीं पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस अफसरों की मानें तो ये सभी मिलिशिया कैडर के हैं। गांव-गांव में नक्सलियों के बैठक की व्यवस्था करना। उनके लिए खाने का बंदोबस्त करना, IED लगाना, लेवी वसूली, सड़क-पेड़ काटना जैसे काम किया करते थे। ………………………………………… ये खबर भी पढ़िए… बस्तर में 9 दिन में नक्सलियों ने 6 को मार-डाला:100 से ज्यादा लोगों के लूट ले गए फोन, गृहमंत्री बोले- खूनी खेल बंद करो छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने पिछ्ले 9 दिन के अंदर 6 ग्रामीणों की हत्या कर दी। सुकमा जिले में पुलिस की मुखबिरी करने के शक में छठवीं हत्या की। युवक को घर से उठाकर लेकर गए और फिर जंगल में ले जाकर मार डाला है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली खूनी खेल बंद करें। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने गांव के ग्रामीणों से कुल 100 से ज्यादा फोन भी लूट लिए हैं। ऐसा पहली बार किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *