जांजगीर | आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड नंबर 17 क्रमांक 1, सेक्टर जांजगीर में मां सरस्वती पूजन कर बसंत पंचमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में छह माह पूर्ण कर चुके दो बच्चों अथर्व द्विवेदी और कविश कहरा का खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया और उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिशुवती माताओं, महिलाओं और जन समुदाय को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सारिका राठौर ने बताया कि छह माह के बाद बच्चों को ऊपर का आहार देना शुरू करना जरूरी है, जिसमें केला, गाय का दूध, मौसमी फल, दलिया और दाल का पानी शामिल है। उन्होंने बच्चों का वजन नियमित रूप से कराते रहने और समय पर टीकाकरण कराने की जानकारी भी दी।


