नरियरा | सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में इस सप्ताह दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार 27 जनवरी को विद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित होगा, जबकि बुधवार 28 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है। वार्षिक उत्सव के अवसर पर अमर सुल्तानिया, शत्रुहन राठौर और देवभूषण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगा। इस दौरान विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अगले दिन बुधवार 28 जनवरी को दोपहर 1 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।


