कौन-कौन रद्द… ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस, हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रेन नं. 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 08196/08195 हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू, ट्रेन नं. 08607-08 और 08617-18 हटिया-सांकी-हटिया मेमू, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस, रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू ट्रेन रद्द रहेगी। कारण… सिरमटोली फ्लाईओवर के केबल ब्रिज निर्माण की वजह से रांची रेलवे ने सोमवार को ब्लॉक दिया है। इस दौरान रेलवे ट्रैक के ऊपर केबल स्टे ब्रिज के लिए गर्डर जोड़ा जाएगा। इस वजह से रेलवे ने सोमवार को आठ जोड़ी ट्रेन को रद्द कर दिया है।


