मंदिर श्री बावा लाल दयाल आश्रम, दिलबाग नगर में सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज जी के जन्म दिवस और बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में संत सम्मेलन करवाया गया। कार्यक्रम जालंधर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव महाराज की अध्यक्षता में हुआ। मंदिर परिसर में विद्वानों ने विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर भक्तों ने सर्वप्रथम मंदिर में स्थापित सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज जी एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गोकुलवासी महंत गंगा दास महाराज जी की प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पुष्प मालाएं अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद रूपी लंगर वितरित किया गया। पूरे आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण एवं भक्तिमय उल्लास देखने को मिला।


