बैडमिंटन में निखिल व चंचल तो कैरम में अरविंद का दबदबा

पाली | रामासिया स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को बीएससी नर्सिंग के छात्रों के स्पोर्ट्स वीक का समापन समारोह किया। बीएससी नर्सिंग के छात्रों के लिए पहली बार हुई प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में पुरुष क्रिकेट में बैच 1, महिला क्रिकेट में बैच 5, बैडमिंटन में निखिल व चंचल, वॉलीबॉल में बैच 1, कैरम में अरविंद व हेतल, शतरंज में अनिल सेंवर व आंचल शर्मा, 100 मीटर दौड़ में संदीप मीणा व माया देवासी, 200 मीटर दौड़ में संदीप मीणा व भावना, टेबल टेनिस में फैकल्टी तनुज वैष्णव व गुरशरणजोत कौर, रस्सीकूद में मानाराम व साक्षी, शॉट पुट में फैकल्टी तनुज वैष्णव व गुरशरणजोत कौर, जेवलिन थ्रो में आर्यन व सुनीता, डिस्कस थ्रो में अशोक व रसना प्रथम रहे। खेल प्रतियोगिताओं में संदीप मीणा व तनुज वैष्णव का दबदबा रहा। समापन में प्राचार्य रमेश सोलंकी, उप प्राचार्य विक्रम सिंह जैतावत, मुरलीधर शर्मा आदि रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *