पंजाब के लुधियाना में कोर्ट में पेशी दौरान या सिविल अस्पताल में मैडिकल दौरान हवालातियों के मामले लगातार सामने आ रहे है। अब ताजा मामला जेएमडी माल के सामने पुलिस गाड़ी से भागे हवालाती का सामने आया है। हवालाती हथकड़ी से हाथ निकाल कर चलती गाड़ी में से छलांग लगाकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसका काफी पीछा भी किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। अब थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया है। हवालाती की पहचान विक्की राज के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक हवालाती (undertrial) विक्की राज पुत्र विजय पाल, जो कि मुकदमा नंबर 09/2026 के आरोपी जमीपाल, विक्की राज और जगदीप सिंह के साथ बंद था जो कि पुलिस हिरासत से फरार हो गया। अदालत से रिमांड लेकर वापस ले जा रहे थे पुलिस कर्मी सब-इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह और होमगार्ड करम सिंह आरोपी जमीपाल, विक्की राज और जगदीप सिंह को जज प्रभजोत भट्टी जे.एम.आई.सी. की अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लेकर वापस सरकारी गाड़ी में जा रहे थे। हथकड़ी से हाथ निकाल चलती कार से लगाई छलांग जब वे जगराओं पुल के पास जे.एम.डी. मॉल के सामने पुल के पास पहुंचे, तो विक्की राज, जो हथकड़ी में था, उसने हथकड़ी से हाथ निकाला और चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर कूद गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग गया। एस.आई. गुरदेव सिंह और पी.एच.जी. करम सिंह आरोपियों को हथकड़ी लगाकर पिछली सीट पर बिठाए हुए थे। पुलिस विक्की राज की तलाश कर रही है।


