आस्था: बसंत पंचमी पर्व पर लेखन कार्य प्रारंभ कराया

राजनांदगांव/डांेगरगढ़ | सरस्वती शिशु मंदिर टेड़ेसरा में बसंत पंचमी पर्व पर सरस्वती पूजन व 25 छात्र-छात्राओं का विद्यारंभ संस्कार, पूजा, यज्ञ-हवन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति से अध्यक्ष अनिल साहू, उपाध्यक्ष संध्या पांडे, सहसचिव सिया सैनी, सदस्य जमुना साहू, रामविलास साहू उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने मां शारदा की वंदना, गीत, कविता, भाषण प्रस्तुत किया। नव प्रवेशी बच्चों का तिलक वंदन कर ओम, मां, स्वस्तिक बनाकर लेखन कार्य प्रारंभ कराया गया। प्रसाद खीर का वितरण किया गया। इसमें सभी दीदियां मोनिता साहू, मेनका निषाद, तिरंजा बिसेन, प्रेमा गंजीर, रूपा साहू, तिलोका यादव, योगेश्वरी वर्मा, चाकेश्वरी साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *