डेकोर इंडिया शो:पुरानी टेबल रिमॉडिफाई कर स्कल्पचर शेप दिया, फर्नीचर में नेचुरल डायमंड ओनेक्स स्टोन का ट्रेंड

डेकोर इंडिया शो-2026 में शहरवासियों के लिए वन-स्टॉप इंटीरियर सॉल्यूशन उपलब्ध है। यहां घर को लग्जरियस और मॉडर्न लिविंग फील देने के लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। अफोर्डेबल और हाइ एंड रेंज के प्रॉडक्ट्स शो में डिस्प्ले किए जा रहे हैं। शो में इंटीरियर, फर्नीचर, किचन, बाशरूम, बालकनी, रिसोर्ट के इंटीरियर में इस्तेमाल होने वाले नए प्रॉडक्ट्स की बड़ी रेंज है। विजिटर्स यहां नई टेक्नोलॉजी के आइटम्स से रूबरू हो सकते हैं। यहां शनिवार को बड़ी संख्या में विजिटर्स पहुंचे। प्री-लैम्प मेटेरियल से बना सस्ता- लुक वाइज लग्जरियस फर्नीचर फर्नीचर में प्री-लैम्प मेटेरियल ट्रेंड में आ रहा है। यह मेटेरियल वुडन की तुलना में सस्ता है। इसमें डिजाइन होने वाले फर्नीचर दिखने में लग्जरियस होता है। घर के इंटीरियर की खूबसूरती बढ़ा सकता है, जो लोग लोग महंगा और लग्जरियस फर्नीचर अफोर्ड नहीं कर सकते हैं, वे इस मेटेरियल से बने फर्नीचर से घर को लग्जरियस फील दे सकते हैं। 15 हजार रुपए में किंग साइज बेड और 30 हजार में फाइव सीटर सोफा ले सकते हैं। महंगे फर्नीचर में आजकल नेचुरल डायमंड ओनेक्स स्टोन का चलन बढ़ रहा है। सेंटर और डाइनिंग टेबल के टॉप में इस स्टोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। डाइनिंग टेबल में ओनेक्स स्टोन का टॉप और चेयर के पीछे पीयू वर्क किया गया है। इस डाइनिंग टेबल की कीमत दो लाख रुपए है। ब्लूटूथ से कनेक्ट होगी घर की सिक्यूरिटी शो में वायरलेस होम ऑटोमेशन सॉल्यूशन डिस्प्ले किया गया है। बिना किसी वायरिंग के घर को स्मार्ट बनाया जा सकता है। लाइट्स, फैन, एसी और अन्य अपलायंसेज को मोबाइल, ब्लूटूथ और एलेक्सा के जरिए कंट्रोल किया जाता है। इसके लिए वाई-फाई या इंटरनेट की जरूरत नहीं है। इसलिए सिक्यूरिटी के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक पुरानी टेबल थी। घर पर इसका यूज लगभग खत्म हो चुका था। इंटीरियर में कुछ नयापन चाहिए था। इस नएपन की तलाश में टेबल को स्कल्पचर में बदल दिया गया है। वहीं महिला के हाथ को डिजाइन किया, जो महिला शक्ति को दर्शाता है। फाइबर से बना हुआ है। घर, लॉन, होटल, रिसॉर्ट में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। टेबल की तरह यूज कर सकते हैं। इंटीरियर डिजाइनर नेहा मोदी ने बताया कि आजकल लोग घर के इंटीरियर को नया लुक देना पसंद करते हैं। पुराने फर्नीचर से बोर हो चुके हैं। पुराना फर्नीचर कीमती और टिकाऊ है। इसके साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। इसलिए वे पुराने फर्नीचर को रिमॉडिफाई कर रही हैं। वे 2-3डी आर्ट में नेचुरल कलर्स के साथ फर्नीचर को आर्टिस्टिक लुक दे रही हैं। बाथरूम का इंटीरियर, स्मार्ट डब्ल्यूसी डिस्प्ले बाथरूम को मॉडर्न और लग्जरियस फील दिए जाने के लिए उसका इंटीरियर कलरफुल बनाया जा रहा है। दीवारों को कलरफुल टाइल्स से हाइलाइट किया जा रहा है। व्हाइट के बजाय कलरफुल डब्ल्यूसी और बॉश बेसिन लगाए जा रहे हैं। थर्मोस्टेट शावर लोगो की पसंद बन रहे हैं। स्मार्ट डब्ल्यूसी डिस्प्ले की गई हैं। इसे रिमोट से ऑपरेट कर सकते हैं। सेनेटरी बाथ फिटिंग में गोल्ड और रोज गोल्ड कलर को प्रायोरिटी दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *