सागर में सागौन तस्करी करते पिकअप जब्त:अवैध रूप से गढ़ाकोटा भेजी जा रही थी, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर

सागर जिले की गौरझामर वन रेंज में वन विभाग की टीम ने सागौन की अवैध तस्करी करते हुए एक लोडिंग वाहन (पिकअप) को पकड़ा है। शनिवार रात हुई इस कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। टीम ने लकड़ी और वाहन को जब्त कर लिया है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पड़रई के जंगल से गढ़ाकोटा जा रही थी खेप जानकारी के अनुसार, शनिवार रात ग्राम पड़रई के जंगल से अवैध सागौन के लट्ठों का परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में लदी यह सागौन की लकड़ी गढ़ाकोटा क्षेत्र में तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। 8 लाख का वाहन और 8 नग सागौन जब्त कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपांकर सिंह ने बताया कि टीम ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है। वाहन से 8 नग सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *