बाड़मेर जिले की नागाणा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हे। घर की तलाशी लेने पर उसके पास से 9.935 किलो अवैध डोडा-पोस्त मिले है। फिलहाल पुलिस आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। नागाणा थानाधिकारी अशोक कुमार ने बताया- पुलिस मुख्यालय और एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर नशा मुक्त बाड़मेर अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सूचना मिली थी कि गंगावास, हुडों की ढाणी में अवैध डोडा-पोस्त की सप्लाई हो रहे है। इस पर नागाणा थाना पुलिस टीम ने वहां पर जेठाराम निवासी गंगावास, हुडों की ढाणी के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 9 किलो 935 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिले। पुलिस ने मौके से मादक-पदार्थ जब्त किए। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी जेठाराम निवासी गंगावास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे अवैध डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और क्या करने वाला था। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल कंवराराम, जोगाराम शामिल रहे।


