उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े नाश्ते के ठेले को ठक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि ठेला करीब 20 फीट दूर जा गिरा और नाश्ता कर रहे दो लोग कार की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ये हादसा अंबामाता थाने से करीब 150मीटर दूरी पर और बड़ौदा बैंक के सामने सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। जब तेज रफ्तार कार अचानक ठेले को टक्कर मारते हुए पलट गई। घटना के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। लोग संभल पाते, उन कार चढ़ा दी: प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शी विमल कुमावत ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी। सुबह सुबह ज्यादा ट्रेफिक भी नहीं था। रोड किनारे रोज एक नाश्ते का ठेला लगता है जहां कुछ लोग नाश्ता कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार आई और ठेला को टक्कर मारते हुए नाश्ता कर रहे लोगों पर चढ़ा दी। लोग संभल भी नहीं पाए थे। ठेला पूरी तरह से टूटकर बिखर गया। आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौका मिलते ही तुरंत ड्राइवर मौके से फरार हो गया। संभावना है कि ड्राइवर नशे में था।


