कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद ग्राम खरोरा में शनिवार 24 जनवरी से दो दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का उल्लासपूर्ण शुभारंभ किया गया। पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे गांव को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ पर स्थानीय राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। केसरिया और पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए जयघोष के साथ आगे बढ़ रही थीं। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः राम मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *