लुधियाना के सुंदर नगर इलाके के पढ़ते घाटी मोहल्ले में सुबह अचानक एक CNG ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखा सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया। ड्राइवर बाल-बाल बचा,ट्रक पूरी तरह जलकर खाक घटनास्थल पर मौजूद मोहला निवासी ने बताया कि उनका परिवार सुबह सैर करने निकला था तभी उन्होंने सड़क किनारे खड़े ट्रक में लपटें उठते देखीं। ड्राइवर समय रहते गाड़ी से निकल गया था लेकिन ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। ट्रक में फोम भरी हुई थी जिससे गद्दे बनाए जाते हैं। आग कैसे लगी ये अभी साफ नहीं हुआ है। 6:14 AM पर मिली सूचना,दो फायर टेंडरों ने किया कंट्रोल फायर स्टेशन सुंदर नगर के मुलाजिम के अनुसार ने बताया हमें सुबह 6:14 बजे कॉल मिली कि फोम से भरा ट्रक जल रहा है। तुरंत एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया। आग ज्यादा फैलती देख दूसरी फायर यूनिट भी भेजी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलाका निवासियों का आरोप नीचे लटक रही बिजली तारें और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बड़ा खतरा स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि । इलाके में बिजली की तारें बहुत नीचे लटकी हैं इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।हमने कई बार ट्रैफिक पुलिस को शिकायत दी कि यहां रोजाना कमर्शियल वाहन आते हैं। किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।


