सीकर । मदरसा डॉ. जाकिर हुसैन उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विद्यार्थी, स्टाफ व इन्तेजामिया कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्था के सदर इब्राहिम खां कोहिनूर, राधेश्याम मोर, डॉ. मोहन सिंह आदि लोग मौजूद थे।


