भोपाल को लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म और स्मार्ट इंडस्ट्रीज का केंद्र बनाने के उद्देश्य से क्रेडाई भोपाल ने ‘कमाल का भोपाल’ इंसेप्शन रिपोर्ट तैयार की है। शनिवार को रिपोर्ट मुख्य सचिव अनुराग जैन को सौंपी गई। मुख्य सचिव जैन ने रिपोर्ट को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की। साथ ही इसे आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रमोट करने की बात कहीं। बैठक में क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक के नेतृत्व में सचिव सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष और आर्किटेक्ट विपिन चौहान, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष विपिन गोयल शामिल हुए। मुख्य सचिव जैन ने अध्यक्ष मीक के प्रयास और सुझावों की सराहना की। कहा कि भोपाल का समग्र विकास पूरे राज्य की प्राथमिकता होनी चाहिए। मीक ने राजधानी के प्रागैतिहासिक ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए समरांगण सूत्रधार और अन्य प्रमाणिक ग्रंथ व किताबें भेंट की। जिस पर मुख्य सचिव जैन ने विशेष रुचि दिखाई और कहा कि, प्रधानमंत्री के ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट प्रवास के दौरान भोपाल की इन विशेषताओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य सचिव ने ही तैयार कराई रिपोर्ट
बता दें कि मुख्य सचिव जैन ने क्रेडाई के प्रस्ताव पर राजधानी भोपाल के समग्र विकास पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश मीक को दिए थे। शहरी उत्कृष्टता पर काम कर रहे मीक पिछले दशक से भोपाल का गौरव स्थापित करने के इस अभियान को सफल बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह व्यक्तिगत रूप से भी उनके शोधपूर्ण प्रयासों की सफलता है। मीटिंग में यह पहल… ‘कमाल का भोपाल’ को आधिकारिक समर्थन लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास को बढ़ावा पर्यटन और मेडिकल टूरिज्म को नया आयाम भोपाल की सकारात्मक ब्रांडिंग और छवि सुधार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और सुधारात्मक कदम जीआईएस में सक्रिय सहभागिता


