मुरैना पुलिस ने साइबर अपराधों को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन में एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसके बाद एक साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में मुरैना पुलिस के ASP सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर ASP गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट कुछ शातिर लोगों के दिमाग की उपज है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को ब्लैकमेल करके ठगना है। इनसे घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए इस कार्यशाला में शहर के आम लोग सहित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि अगर उनका मोबाइल उनके बैंक खाते से जुड़ा हुआ है तो उसे बड़ी सावधानी से उपयोग करना है। किसी भी अनजानी लिंक को नहीं खोलना है। किसी ऐसे नंबर को नहीं उठाना है जो अटपटा लगे। किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते की जानकारी नहीं देना है। साइबर अपराधी बहुत चालाक होते हैं। यह लोगों के बैंक अकाउंट को साफ करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकते हैं।


