जोधपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने डांगियावास पुलिस थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से अफीम दूध भी बरामद किया गया है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार कमिश्नरेट में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को आरोपी के पास ड्रग्स होने की सूचना मिली थी। इस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री सुनील के पंवार के सुपरविजन में सीएसटी प्रभारी मेहराज मय टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना डांगियावास हल्का क्षेत्र में प्रेम प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र भीयाराम जाती विश्नोई निवासी बीसलपुर डांगियावास से 4.112 किलोग्राम अफीम दूध बरामद किया । नशे की खरीद फ़रोख़्त में शामिल व्यक्ति को नामजद कर अग्रिम कार्यवाही सीएसटी टीम और पुलिस थाना डांगियावास द्वारा जारी है। यह भी पढ़ें… जोधपुर-पुलिस ने अफीम पीते रंगे हाथों 6 लोगों को पकड़ा:नशा करने वालों के खिलाफ सीधे एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई


