डीडवाना-कुचामन में 200 गाड़ियों के काटे चालान:10 वाहन किए जब्त, विशेष अभियान में होटलों और ढाबों की हुई जांच

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से 2 दिवसीय विशेष अभियान चलाया। एसपी ऋचा तोमर के निर्देश पर यह अभियान पुलिस थाना कुचामन सिटी क्षेत्र में संचालित किया गया। अभियान के तहत कस्बा क्षेत्र में होटलों और ढाबों की सघन जांच की गई। इस दौरान होटल व ढाबा संचालकों, कर्मचारियों और वहां ठहरने वाले व्यक्तियों का विधिवत सत्यापन किया गया। जांच के दौरान 4 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हाईवे क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच भी की गई। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाना और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 200 वाहनों के चालान किए गए और 10 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने या उन्हें फॉलो करने वाले व्यक्तियों पर भी लगातार निगरानी रखी। इस संबंध में 6 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि डीडवाना-कुचामन जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *