टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान शनिवार को घटकर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 4.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 14.6 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस हो गया। तापमान में यह गिरावट शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने के कारण हुई। रविवार सुबह से हालांकि आसमान साफ है, लेकिन हल्की हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को हो सकती है बारिश मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार से दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मंगलवार को जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को फिर से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले 6 से 7 दिनों तक तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, रबी फसलों के लिए यह ठंड फायदेमंद मानी जा रही है।


