गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अफसरों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। खास बात यह रही कि इस बार किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है। छत्तीसगढ़ से रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया है। वे वर्तमान में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। लंबे समय से अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इसके अलावा राज्य के 9 वरिष्ठ और युवा पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। इनमें वरिष्ठ आईजी से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन अफसरों को मिला सराहनीय सेवा पदक प्रदेश पुलिस बल का बढ़ेगा मनोबल पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि ये सम्मान पुलिस अफसरों के निरंतर समर्पण, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा में योगदान को देखते हुए दिए गए हैं। हालांकि, इस वर्ष राज्य से किसी को भी वीरता पदक नहीं मिलने को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा जरूर है। गणतंत्र दिवस पर घोषित इन सम्मानों से प्रदेश पुलिस बल का मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।


