मनेन्द्रगढ़ के विमल श्री मिनीप्लेक्स में शॉर्ट फिल्म “सोच की सरहद” का भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी केशरवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं ओम प्रकाश गुप्ता और पूनम सिंह विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रीमियर के दौरान क्षेत्र के सभी पार्षदगण भी मौजूद रहे। यह शॉर्ट फिल्म देश को इंसानियत का संदेश देने के उद्देश्य से बनाई गई है। मिनीप्लेक्स की कुल क्षमता 273 सीटों की है, लेकिन प्रीमियर के दौरान 480 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने पूरी टीम की जमकर सराहना की। Sharp Clips Production के बैनर तले बनी यह शॉर्ट फिल्म 25 जनवरी शाम 7 बजे से यूट्यूब चैनल “Sharp Clips Production” पर भी रिलीज की जाएगी। इस शार्ट फिल्म का लेखन और निर्देशन साहिब रजा ने किया है।


