धमतरी में हॉकर से लूट, 3 आरोपी अरेस्ट:जान से मारने धमकी देते हुए 2 मोबाइल-दो हजार कैश लूटे थे, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हॉकर से लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हॉकर से मोबाइल और कैश छीनी थी। मुख्य आरोपी का गुंडा फाइल खोलने और जिलाबदर की कार्रवाई भी की जा रही है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। वारदात 21 जनवरी की सुबह एडवेंचर स्कूल के पास हुई थी। हॉकर जब पेपर लेने कुरूद जा रहा था, तभी कपड़े से मुंह ढंके तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोका। उन्होंने हॉकर को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से मारपीट की। आरोपियों ने हॉकर से 2 मोबाइल और 2 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान आरोपियों के चेहरे से कपड़ा हट गया, जिससे एक की पहचान गौरव यादव उर्फ बंठा निवासी कुरूद के रूप में हुई। तीसरे आरोपी का चेहरा ढंका होने के कारण पहचान नहीं हो पाई थी। पूछताछ में दो और आरोपियों के नाम उजागार कुरूद पुलिस ने गौरव यादव उर्फ बंठा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथ शामिल अन्य दो आरोपियों जीत भारती निवासी चरमुड़िया और लीला राम ध्रुव निवासी गोड़पारा कुरूद के नाम बताए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाना लाकर गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त आरोपियों के कब्जे से बाइक (CG 05 AS 9336), दो मोबाइल जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव उर्फ बंठा यादव ( 20), जीत भारती (21) और लीला राम ध्रुव (24) शामिल हैं। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गौरव उर्फ बंठा यादव का थाना कुरूद में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, गृहभेदन, मारपीट, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कुल 12 से अधिक मामले कई सालों में दर्ज हैं। मुख्य आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड उसके खिलाफ बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा कार्रवाई भी की गई है। आरोपी लीला राम ध्रुव के खिलाफ भी थाना कुरूद में मारपीट और आपराधिक धमकी से संबंधित एक मामला दर्ज है, जबकि जीत भारती के खिलाफ बीएनएस के तहत गंभीर प्रकृति का केस है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *