अखंड अष्ट-प्रहरी नाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन:एकता, शांति और सद्गुणों के विकास का संदेश, अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान

चैतन्य महाप्रभु जी के बताए ईश्वर प्रेम प्राप्ति के सरल और प्रभावी मार्ग के अंतर्गत सामूहिक महामंत्र उच्चारण हरे कृष्ण हरे राम के माध्यम से 24 घंटे चलने वाला अखंड अष्ट-प्रहरी नाम संकीर्तन यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, शांति, भाईचारे और सामूहिक चेतना को सुदृढ़ करना है। जय अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज कल्याण समिति आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सद्गुणों के विकास का संदेश दे रही है। समिति ने बताया कि नाम संकीर्तन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक समरसता बढ़ती है। समिति की अपील की है कि आदर्श नगर, रिंग रोड नंबर-1 में आयोजित अष्ट-प्रहरी नाम यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *