भिंड में हाईवे पर केंटर पलटा, 15 लोग घायल:6 ग्वालियर रेफर; बेटी के लगुन पर रिश्तेदारों के साथ जा रहा थे

भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर शनिवार शाम एक एक केंटर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे में कुछ लोगों के गंभीर चोट आई है। स्थानीय चिकित्सालय से छह लोगों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। यह घटना जेल रोड की है। जानकारी के अनुसार, मेहगांव के गितौर निवासी बंटी धानुक अपनी बेटी की लगुन के अवसर पर रिश्तेदारों के साथ ग्वालियर जा रहे थे। केंटर में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। रास्ते में अचानक यह केंटर जेल रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में गितौर निवासी अनिल (28), लोकेंद्र (30), विजय (18), मिथुन (16), सत्यम (10), सुनील (30), देवेंद्र (25), भूरे (32) और अटेर निवासी वीरू (36) घायल हो गए। 6 घायल ग्वालियर रेफर
घायलों को तत्काल पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छह गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया है। हालांकि, कुछ घायलों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *