भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जोड़ों के रोगों के लिए निशुल्क परामर्श शिविर 25 जनवरी रविवार को राजनांदगांव बसंतपुर डोंगरगांव रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल में रखा गया है। नागपुर के प्रसिद्ध जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. रमीज रविवार से 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे। श्रीराम हॉस्पिटल के संचालक सतीश वासनिक ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। शिविर के दौरान जोड़ों के रोगों का इलाज एवं विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। बताया गया कि श्रीराम हाॅस्पिटल में टीपीए धारक एवं उस पर आश्रित मरीजों का इलाज कैशलेश करने की सुविधा है।


