कोडरमा में ट्रक से टक्कर में कार चालक की मौत:जेजे कॉलेज के पास आमने-सामने हुई टक्कर, पटना से घर लौट रहा था कार सवार

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर जेजे कॉलेज के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ। बिहार से रांची के ओरमांझी जा रही एक कार की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पटना से घर लौट रहे थे धनंजय कुमार मृतक की पहचान रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित सरदार मोहल्ला निवासी धनंजय कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, धनंजय कुमार पटना (बिहार) से अपने घर ओरमांझी लौट रहे थे। उनका रास्ता कोडरमा होकर गुजरता है। जब वे जेजे कॉलेज के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद धनंजय कुमार कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव भेजा पोस्टमॉर्टम को भेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रक को जब्त कर लिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अहले सुबह कोडरमा पहुंचे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अपने साथ घर ले गए। बताया गया कि धनंजय कुमार पीतल जैसी धातुओं से मूर्तियां बनाने का काम करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *