मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई:पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5 हजार का जुर्माना लगाया, हटवाया साइलेंसर

बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट चलाने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले एक युवक पर कार्रवाई की है। युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया और मौके पर ही साइलेंसर हटवाया गया। यह कार्रवाई 23 जनवरी को रामानुजगंज थाना क्षेत्र में की गई। बुलेट (CG 15 CG 7700) का चालक ताहा अंसारी (19) अपनी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चला रहा था। इस साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाजें निकलती थीं। युवक ने इस मॉडिफाइड साइलेंसर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी वायरल किया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 182(ए)(4) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई “37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के तहत की गई है। बलरामपुर पुलिस आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी से बचने, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने तथा वाहन संबंधी दस्तावेज साथ रखने की अपील कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *