छिंदवाड़ा में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह फहराएंगे तिरंगा:आज रात 10 बजे पहुंचेंगे; कल पुलिस ग्राउंड में परेड की सलामी लेंगे, बच्चों के साथ करेंगे भोजन

छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री और लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। उनका आधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वे आज (रविवार) रात करीब 10 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्य आयोजन स्थानीय पुलिस/कॉलेज ग्राउंड में होगा, जहां वे सुबह 9 बजे तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। जबलपुर से शाम 6 बजे होंगे रवाना तय कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री राकेश सिंह रविवार शाम 6 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेंगे और रात 10 बजे छिंदवाड़ा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सोमवार सुबह 8:50 बजे वे सर्किट हाउस से परेड ग्राउंड के लिए निकलेंगे और ठीक 8:58 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण, फिर बंटेंगे पुरस्कार खजरी स्कूल में बच्चों के साथ खाएंगे खाना मुख्य समारोह के समापन के बाद प्रभारी मंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी पहुंचेंगे। वहां वे विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे मुलताई के रास्ते भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *