पंचकूला में ठेकेदार के साथ महिला लापता:दोनों 4 महीने से साथ में कर रहे थे काम; पति के साथ MP से आई थी

पंचकूला में एक मजदूर की पत्नी ठेकेदार के साथ लापता हो गई है। वह करीब 4 महीने से ठेकेदार के पास काम कर रही थी। महिला के पति की शिकायत पर एमडीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ठेकेदार और महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। पंचकूला के भैंसा टिब्बा क्षेत्र में किराए पर रहने वाले एक मजदूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पिछले चार माह से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के महेवा गांव निवासी ठेकेदार तुलसी के साथ काम कर रही थी। 20 जनवरी से दोनों लापता हैं। व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और ठेकेदार को रिश्तेदारों, दोस्तों और होटलों में तलाश किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। मध्यप्रदेश से आए थे काम की तलाश में पीड़ित परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला है। वह काम-धंधे की तलाश में पंचकूला आया था और यहां किराए पर रह रहा था। पड़ोसी गांव का ठेकेदार मिलने पर उसने अपनी पत्नी को उसके साथ काम पर लगा दिया था। पुलिस ने दर्ज किया मामला मनसा देवी थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI राजकुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 127(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि जल्द ही लापता ठेकेदार और महिला को ट्रेस कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *